Monday, June 26, 2017

200 rupaye ki ring 5.4 crore me: 200 रुपये में खरीदी थी अँगूठी, बेचने गई तो पता चला 5.4 करोड़ की है

ज़िन्दगी में कई बार कुछ ऐसा होता है जिसके बारे में आपने कभी कल्पना भी नहीं की होती. एक ब्रिटिश महिला के ऊपर किस्मत कुछ इस तरह मेहरबान हुई कि वह खुद समझ नहीं पा रही है कि आखिर यह हुआ तो हुआ क्या ?

80 के दशक में इस महिला ने एक सेल में सस्ती ज्वेलरी समझकर एक डायमंड रिंग खरीदी थी. कहने का मतलब, महिला के हिसाब से और उसे बेचने वाले के हिसाब से वह एक नकली डायमंड रिंग थी. करीब तीन दशकों तक महिला उसे आर्टिफीसियल ज्वेलरी समझकर ही लापरवाही से पहनती रही.
हाल ही में महिला ने वह रिंग एक ज्वेलर को दिखाई. ज्वेलर ने उसे ध्यान से जांचकर बताया कि इस अंगूठी की कीमत उनकी सोच से कहीं ज्यादा है, इसे यूँ ही बेचना मत.
इसके बाद वह अंगूठी एक नीलामी करने वाली संस्था को दिखाई गई. संस्था ने जांच करवाई तो पता चला कि यह 26.27 कैरेट की डायमंड रिंग है और इसकी कीमत करीब 3.5 लाख पौंड है.
जब नीलामी हुई तो अंगूठी 6.5 लाख पौंड (करीब 5.4 करोड़ रुपये) में बिकी. हीरा विशेषज्ञों के मुताबिक़ यह 19वीं सदी की अंगूठी है जब वर्तमान हीरे की खदानें थीं ही नहीं.

तो अब समझे कि किस्मत क्या चीज़ होती है ?

SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News