Saturday, July 15, 2017

टीवी पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह देने वाले क्राइम पेट्रोल में काम करने वाली महिला की सच्चार्इ ने उड़ाए लोगों के होश

टीवी पर दिखाये जाने वाले सीरियल क्राइम पेट्रोल की एक्ट्रेस पूजा जाधव और उसकी मदद करने वाले दों साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाने वाली महिला की सच्चाई ने पुलिस के होश उड़ा दिए है। असल में एक्ट्रेस पूजा जाधव ने एक शख्स पर रेप का आरोप लगाया था, इस मामले में पुलिस ने जब जांच शुरू की तो आरोप झूठा निकला और पैसे हड़पने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है की इस एक्ट्रेस ने पिंपरी में दस लोगों को अपना शिकार बनाया है और इन लोगों से उसने लाखों रुपए ऐंठे हैं। एक पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की।


आपको बता दे कि पूजा जाधव ने सीरियल में स्पेशल इनविस्टिगेशन वाले एपिसोड को देखकर ही लोगों को लूटने का प्लान बनाया। इसके बाद वह अन्य महिला साथियों के साथ मिलकर शिकार को अपने जाल में फंसाती थी। पुलिस के अनुसार पूजा ने इस बार भी भोसरी के एक कॉन्ट्रैक्टर को अपना शिकार बनाया और उससे 5 लाख रुपए मांगे। पैसे न देने पर पूजा ने कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करने की धमकी दी, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस थाने पहुंचा और सच्चाई बताई। पुलिस ने थोड़ी छानबीन कि और उसकी फोन डिटेल्स निकाली तो कॉन्ट्रैक्टर जैसे और भी 8 पीड़ित लोगों के बारे में पता चला।


हर बार कि तरह जब इस बार भी पूजा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाने आने वाली थी उससे पहले ही पूजा और उसके गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। चार महीने की गर्भवती होने के बावजूद भी यह शातिर महिला रेप का झूठा केस दर्ज करवाने की धमकी देकर लोगों से पैसे हड़पने जैसा खरत्नाक काम करती थी। इस पूरे मामले में पूजा का साथ देने वाले माया सावंत, रविंद्र सिरसाम और अन्य लोगों का गिरोह था जो बिल्डर बिजनसेमैन की रेकी करता था।

जान पहचान बढ़ाने के दौरान जाधव उनसे शारिरिक संबंध भी बनती और फिर शुरू होता था धमकी और फिरौती का खेल। इसी दौरान खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कहलवाने वाली उसकी साथी माया और रविंद्र भी पीड़ित पुरुष को पुलिस थाने ले जाने की धमकी देते थे। बेइज्जती के डर से पीड़ित रुपए देकर चुप हो जाते थे और पूजा और उसका गैंग फिर नए शिकार की तलाश में जुट जाता। आपको बता दे की अब तक 10 लोगों को गैंग ने अपना शिकार बना लाखों रुपए ऐंठे चुका है।


SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News