Friday, June 23, 2017

अभिनेता अक्षय कुमार अपनी अगली फ़िल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा सकते हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। वह एक बेहतर अभिनेता तो हैं ही और एक बेहतर इंसान भी हैं। समय-समय पर उन्होंने अपनी इंसानियत भी साबित करती रही है। चाहे वो गरीब लोगों की मदद करना हो या सैनिकों की मदद करना, इसके लिए अभिनेता अक्षय कुमार हमेशा आगे रहे हैं।केवल वह ही इस काम में आगे नही रहते बल्कि दूसरे लोगों को भी इस काम के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

अभिनेता अक्षय कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बहुत ही प्रभावित हैं।



यह बात किसी से छिपी नहीं रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अभिनेता अक्षय कुमार कितने ज्यादा प्रभावित हो चुके हैं। अभिनेता अक्षय कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थकते हैं। अब यह खबर आयी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बनने वाली फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाएंगे। ऐसी भी खबर आई है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर फ़िल्म जल्द ही बनेगी।
अभिनेता अक्षय कुमार की लोकप्रियता इस फ़िल्म के लिय काफी बढ़ रही है जिसमे अक्षय कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का रोले निभाएंगे। अभिनेता अक्षय कुमार से पहले इस रोल के लिए अभिनेता परेश रावल, विक्टर बनर्जी और अनुपम खेर के नाम की भी चर्चा हो रही थी। लेकिन अब यह उम्मीद है कि जिस तरह से अभिनेता अक्षय कुमार की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती रही है, उसे देखकर यही लगता है कि यह रोल उन्हें ही मिलेगा।

इस रोल के लिए अभिनेता अक्षय कुमार से बेहतर कोई नही।


इस बारे में बीजेपी के सांसद और बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस रोल के लिए अक्षय कुमार से बढ़िया कोई नही रहेगा। वे भारत के मिस्टर क्लीन हैं और यह रोल उन पर जचता भी है। दूसरी ओर सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कहना यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिल्म में मोदी जी के रोल के लिए अभिनेता अक्षय कुमार से बेहतर और कोई हो नही सकता।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थें अभिनेता अक्षय कुमार।


बता दें की अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जल्द ही अक्षय कुमार की यह फिल्म सिनेमाघरों में आजायेगी। यह फिल्म सामाजिक चेतना को लेकर बनाई गयी है। इस आने वाली फिल्म के ट्रेलर की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी तारीफ भी की थी। अभिनेता अक्षय कुमार कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिले भी थे।

SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News