Saturday, June 24, 2017

बेकाबू भीड़ ने पुलिसवाले को जानवरों की तरह पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो !

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस और अराजक भीड़ के बीच जमकर भिड़ंत हो रही है। भीड़ का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उसमें से कुछ लोग एक पुलिसवाले पर लात-जूतों और लाठियों के साथ टूट पड़ते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया के अनुसार पुलिसवालों की पिटाई का ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। बताया जा रहा है कि कानपुर के एक नर्सिंग होम में एक लड़की के साथ हुई जबरदस्ती ने हिंसक रूप धारण कर लिया। यूपी पुलिस जबरदस्ती करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पीड़िता की मांग है कि नर्सिंग होम बंद करवाया जाए। इसी मांग को लेकर शनिवार सुबह सैकड़ों लोगों की भीड़ बाईपास पर हंगामा करने लगी। भीड़ इतनी उग्र हो गई थी कि उन्होंने एक पुलिसवालों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जानिये आगे....


पहले आप देखेंगे के पुलिसवाले भीड़ को लाठी लेकर दौड़ा रहे हैं।


भीड़ में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पुलिसवालों पर प्रहार भी कर रहे हैं। देखते ही देखते भीड़ में से कुछ दुस्साहसी लोग दौड़ते हुए आते हैं और लगभग 50 साल के बुजुर्ग पुलिसवाले को घेरकर उसकी पिटाई शुरू कर देते हैं। दूसरा पुलिसवाला उसे बचाने आता है लेकिन मार रहे लोगों की संख्या इतनी अधिक है कि दूसरा पुलिसवाला वहां से चला जाता है।

फिर भीड़ अकेले पुलिस वाले को देखकर उनपर टूट पड़ती है |


कुछ लोग इंट से उस पुलिसवाले के सिर पर हमला बोल देते हैं। थोड़ी देर में देखते ही देखते वो पुलिसवाला असहाय होकर जमीन पर गिर पड़ता है। जमीन पर लेट जाने के बाद भी भीड़ में से कुछ लोग गालियां देते हुए आते हैं और उस पर हमला करने लगते हैं।वीडियो में देखिये |


यहाँ देखिये वीडियो |





SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News