सपना चौधरी , वैसे अब नाम ही काफी है उसकी पहचान बताने के लिए , पर फिर भी एक छोटी सी जानकारी तो बनती है इस देसी स्टार के लिए ! हरियाणा की सबसे पॉपुलर और सबकी फेवरेट डांसर-सिंगर सपना चौधरी अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रही हैं ! बहुत ही कम वक़्त में सपना ने हरियाणा समेत यूपी,बिहार के लोगों को अपने डांस का दीवाना बना लिया था !
अगर आप उनके शो के लिए टिकट खरीदना चाह रहे है तो आपको एडवांस बुकिंग करनी पड़ेगी , क्योंकि हर दिन उनके फैंस इतने बढ़ते जा रहे हैं की हद से ज़्यादा भीड़ होती है अब उनके हर एक परफॉर्मेंस पर ! सपना की एक झलक के लिए लोग घंटों रुकने के लिए तैयार रहते हैं ! पर अभी सपना को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर चर्चा में है ! बताया जा रहा है कि एक होटल में जहाँ सपना चौधरी रुकी हुई थी वहां पुलिस की रेड पड़ी और फिर उन्हें होटल से गिरफ्तार कर लिया गया !
आपको यहाँ बताते चलें कि ये जो तस्वीर आप देख रहे हैं वो बिलकुल सच है और उसी जगह पर ली हुई है ! मगर इस तस्वीर के साथ जो खबरें फैलाई जा रही हैं वो झूट है ! दरअसल सपना होटल में तो रुकी थी मगर किसी गलत काम के लिए नहीं बल्कि वो अपने शो के लिए यहाँ होटल में रुकी हुई थी ! और ये जो पुलिस दिख रही है वो भी सच में वहां मौजूद थी ! मगर इस खबर को कुछ और ही बोल कर वायरल किया जा रहा है !
