Friday, June 30, 2017

Live show reporter Death: जानें क्या है, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लाइव शो के दौरान महिला रिपोर्टर की मौत का पूरा सच

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि वीडियो में दिख रही महिला एक रिपोर्टर है जो लाइव रिपोर्टिंग के दौरान नीचे गिर गई और उसकी मौत हो जाती है। साथ में ये भी बताया जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान है। दुनिया भर में वायरल हो रहे वीडियो पर सभी लोगों को विश्वास भी हो गया और हो भी क्यों ये इस तरह से प्रस्तुत ही किया गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं इस वीडियो का सच कुछ और ही है।

जैसा की खबर में बताया गया है और दिखाया गया है सच उससे ठीक उल्टा है। तो चलिए हम आपको बता दें इस खबर का सच। जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। दरअसल आपको सबसे पहले बता दें कि इस वीडियो में जिस पत्रकार के बारे में बताया जा रहा है वो अभी भी जिंदा है। इस महिला रिपोर्टर का नाम है इरजा खान। ये वीडियो 2016 का है जब वो इमरान खान की पार्टी (पीटीआई) के इंसाफ की रैली को कवर कर रही थी और ठीक उसी समय वो बेहोश होने के कारण क्रेन से गिर गई थी।

उन्हें उसी समय अस्पताल ले जाया गया और वो बिल्कुल स्वस् हो गई। सबसे खास बात तो ये है कि जब ये वीडियो वायरल होने लगा तब खुद इरजा ने इसे लेकर ट्वीट किया, आप खुद पढ़ लें इरजा का ट्वीट..



ये रहा वो वीडियो :



SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News