नई दिल्लीः चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली करारी हार के बाद आज से टीम इंडिया अपने नए सफर की शुरुआत करने जा रही है. आज से भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे का आगाज हो रहा है. इस दौरे पर टीम को पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलने है. आज दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा. इस मैच को भारतीय दर्शक दूरदर्शन, Sony Six और Ten Sports पर देख सकते है.
![]() |
| पोर्ट ऑफ स्पेनः क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे (फोटो- ट्विटर बीसीसीआई) |
Team India tours Windies Cricket this June and July for
5 ODI's and 1 T20! Catch all the action on @SonySIX and @ten_sports !
3:10 PM - 21 Jun 2017
आज के मैच के लिए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की जगह अजिंक्ये रहाणे भारतीय बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे. वेस्टइंडीज की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा को आराम दिया गया है और रहाणे श्रृंखला में शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करेंगे. कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को इस बात की जानकारी मीडिया को दी. रोहित ने हाल में समाप्त हुई चैम्पियंस ट्राफी में धवन के साथ पारी की शुरूआत की थी. रहाणे से ओपनिंग कराने के कप्तान के फैसले के फैसले का मतलब है कि युवा रिषभ पंत को मध्यक्रम में अपनी बारी का इंतजार करना होगा.
जब सलामी जोड़ी के बारे में पूछा गया तो कोहली ने कहा, "हमारे पास अजिंक्य है जो चैम्पियंस ट्राफी में हमारे बैक-अप ओपनर थे. वह निश्चित रूप से वेस्टइंडीज सीरीज में शिखर धवन के साथ शुरूआत करेगा. उसने सलामी बल्लेबाज के स्थान पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है." कप्तान को लगता है कि रहाणे को यह स्थान रास आता है. कोहली ने कहा कि "रहाणे को हमने सलामी बल्लेबाज के तौर पर काफी मजबूत पाया है जहां वह अपना सर्वश्रेष्ठ खेल खेलते है. इसलिये यह पांचों मैचों में ऐसा ही रहेगा और वह पारी का आगाज करेगा.

