पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के हक्कानिया मस्जिद के मुसलमानों ने एक पत्रकार की जबर्दस्त पिटाई की और उसका कैमरा भी तोड़ डाला। आपको बता दें कि पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के न्यूज एडिटर बिलाल फारुकी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शेयर भी किया है.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक मस्जिद के अंदर कई मुसलमानों ने एक व्यक्ति पर धावा बोल दिया है और उसकी जमकर पिटाई कर रहे हैं। वहीँ एक दूसरा शख्स पत्रकार के कैमरे को तोड़ रहा है इतने में ही एक दूसरा मुसलमान तोकैमरे को मस्जिद की दीवार पर पटक-पटक कर तोड़ रहा है। इस तोड़फोड़ और मारपीट की असली वजह जब आपको पता चलेगी तो आपको भी इन मुसलमानों पर गुस्सा आने वाला है.
दरअसल, पत्रकार का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसने रमजान के दौरान पानी पी लिया था बस इतने में ही मस्जिद में मौजूद लोगों ने इस बेचारे पत्रकार की ये हालत कर दी. वहीँ बिलाल फारुकी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पीड़ित पत्रकार अपनी टीम के साथ वहां मस्जिद में हो रही बिजली चोरी की शिकायत पर न्यूज कवरेज के लिए गया था लेकिन वहां मौजूद मुसलमानों ने उसे पानी पीता देख लिया था।
Haqqania Masjid Islamabad mullahs thrashing reporters for ‘drinking water’
in Ramazan. Reporters were actually filming power theft at mosque pic.twitter.com/E37sM5zW5j
— Bilal
Farooqi (@bilalfqi) June 21, 2017
