जब भी बात आती है भारतीय सेना के जवानों की तो जहाँ एक तरफ सभी देशवासियों के सर सैनिकों का ज़िक्र होते ही सम्मान में झुक जाते हैं तो वहीँ दूसरी तरफ अपने मज़ाकिया अंदाज़ के लिए जाने-जाने वाले क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के जवानों पर कही गयी ये बात इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है| एक तरफ देश में हमारे सैनिक पिछले कई दिनों से चीनी सैनिकों से दिन-रात लोहा ले रही हैं वहीँ सोशल मीडिया पर वीरेंदर सहवाग ने 30 जून को लगभग 10:30 बजे भारतीय जवानों का एक वीडियो शेयर करते हुए कुछ ऐसी बातें लिख दी हैं जिसे पढ़कर आप भी सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि क्या वाकई हमारे जवान…
यूँ तो अमूमन तौर पर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर किसी मुद्दे पर अपनी राय मजेदार और फनी तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं| ऐसे में इस बार अपनी फनी छवि को ताक पर रखकर वीरेंदर सहवाग ने भारतीय सैनिकों के लिए एक दिलों को छू लेने वाली बात कही है| वीरेंद्र सहवाग ने एक वीडियो ट्वीट किया है, हालांकि यह साफ नहीं है कि यह सेना के किस ऑपरेशन का वीडियो है, लेकिन इसमें जवानों की बहादुरी देखकर आपको भी उनपर गर्व होगा|
इस वीडियो को शेयर कर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है कि, “हमारे
सैनिक
एक
मां
से
भी
अधिक
हैं,
जो
हमारे
लिए
बिना
किसी
स्वार्थ
के
काम
करते
हैं
और
बदले
में
कुछ
भी
नहीं
मांगते|
दुनिया
की
सर्वश्रेष्ठ
सेना
के
लिए
प्यार
और
सम्मान,
जय
हिन्द|”
ज़ाहिर है वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय सैनिकों के लिए अपना आदर व्यक्त करते हुए इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जो आपको भी अपने जवानों पर गर्व करने पर मजबूर कर देगा, साथ ही कुछ पल के लिए ही सही लेकिन इस वीडियो को देखकर आप भी इमोशनल हो जायेंगे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ सैनिक हजारो मीटर ऊपर उड़ रहे हेलीकॉप्टर से पैराशूट बांधकर कूद रहे हैं। हालाँकि इस बात पर कोई पुष्टि नहीं मिल पाई है कि ये असल ऑपरेशन का वीडियो है या वे मॉक ड्रिल कर रहे हैं।
ये रहा वो वीडियो :
Our soldiers are more than a mother who works selflessly and asks nothing in return. Love & respect to the best army in the world. Jai Hind! pic.twitter.com/6wgX98wBnl— Virender Sehwag (@virendersehwag) June 30, 2017
