Thursday, July 13, 2017

3 Months Pregnant Woman Story: तीन महीने की प्रेग्नेंट थी ये महिला, अचानक सिर में होने लगा दर्द और फिर जो हुआ ..!

इसमें कोई दोराय नहीं कि माँ बनना एक औरत की जिंदगी का सबसे खुशनुमा पल होता है. जिसे हर औरत जीना चाहती है. बरहलाल ऐसा ही एक पल मिशेल इनमैन की जिंदगी में भी आया था, बता दे कि मिशेल इंग्लैंड में डेवोन की रहने वाली थी. उसकी उम्र 29 साल थी. दरअसल एक दिन मिशेल के सिर में बहुत तेज दर्द हुआ, जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. मगर अफ़सोस कि अगले ही दिन उसकी मौत हो गयी. अब आप सोच रहे होंगे कि सिर में दर्द होने से किसी की ऐसे अचानक मौत कैसे हो सकती है. तो हम आपको बताते है, कि आखिर पूरा मामला क्या है.


गौरतलब है, कि मिशेल और उनके पति जेम्स एक साथ बिज़नेस करते थे. यहाँ तक कि हाल ही में उन्होंने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी, इसके इलावा आपको बता दे कि मिशेल तीन महीने की प्रेग्नेंट थी यानि उनकी प्रेगनेंसी का तीसरा महीना चल रहा था. मगर अचानक मिशेल के सिर में बहुत तेज दर्द हुआ और ये दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि पहले तो डॉक्टर को भी लगा कि ये नॉर्मल सिर दर्द होगा. मगर जब उन्होंने मिशेल का टेस्ट किया तब डॉक्टर भी हैरान रह गए. जी हां रिपोर्ट के मुताबिक मिशेल को ब्रेन ट्यूमर था.


बरहलाल रिपोर्ट के सामने आते ही डॉक्टर ने मिशेल को इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया और उनकी सर्जरी भी शुरू कर दी. मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था. जी हां सर्जरी कामयाब न हो पायी, जिसके चलते अगले ही दिन माँ और बच्चा दोनों मर गए. वही अपनी पत्नी को याद करते हुए जेम्स ने बताया कि तीन साल पहले मिशेल ओपन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती थी और वही हमारी मुलाकात हुई थी. इसके बाद दोनों में प्यार हो गया और फिर दोनों ने शादी कर ली.
इसके साथ ही जेम्स ने बताया कि करीब तीन महीने पहले ही हमें ये खुशखबरी मिली थी कि हम माँ पापा बनने वाले है. यहाँ तक कि उसी हफ्ते हमने अपनी शादी की सालगिरह भी मनाई थी. इसके इलावा जेम्स ने कहा कि हमारी जिंदगी काफी खुशहाल चल रही थी और हमने एक नया घर भी लिया था. यहाँ तक कि हमारा बिज़नेस भी बहुत अच्छा चल रहा था. मगर हमारी खुशिया एक ही पल में इस तरह मातम में बदल जाएगी, ये मैंने कभी नहीं सोचा था.

इसके साथ ही जेम्स का कहना है, कि इस हादसे ने उसे अंदर तक तोड़ दिया है. जेम्स का कहना है, कि जिंदगी में कब किसके साथ क्या हो जाए ये कोई नहीं कह सकता. इसी का नाम जिंदगी है.


SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News