नई दिल्ली : सांप को देखकर किसी की भी हालत आसानी से खराब हो जाती है. अचानक कोई सांप देख ले तो शायद कुछ पल के लिए उसकी सांसें ही थम जाएं, लेकिन अमेरिका में एक बहादुर महिला ने सांप को आसानी से पकड़ लिया.
दरअसल, अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में रहनेवाली एक महिला ने अपने घर में एक बड़ा और डरावना सांप को आराम करते देखा. कोई और होता तो शायद डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगता, लेकिन इस महिला ने बिना डरे बड़ी ही बहादुरी से इस सांप को पकड़ कर बाहर फेंक दिया.
इस महिला ने उस सांप को एक तकिए के कवर में पकड़ लिया और अपने इस बेखौफ अंदाज को कैमरे में कैद भी कर लिया गया. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. यह वीडियो 1 जून को अपलोड किया गया है.
इसके बाद अब तक इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इस वीडियो में महिला बड़े मजे से सांप को पकड़ती है और उसे बाहर छोड़कर आती है. सांप को तकिये के कवर में ये महिला इतने आराम से पकड़ती है, जैसे ये कोई खतरनाक जानवर ना हो.