Wednesday, July 5, 2017

शर्मनाक: आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी की भीड़ ने पीट-पीट कर की हत्या, देखें वीडियो

हाल ही में एक बार फिर से शर्मनाक खबर सामने आई है जो रामगढ़ जिले के दोंदिया गांव की है यहां एक आठ साल की बच्ची के साथ रेप करके उसकी हत्या कर दी गई है जिसके बाद गांव के लोगों ने क्रोध में आकर आरोपी की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नोनीहाट इलाके की रहने वाली यह बच्ची एक शादी समारोह में भाग लेने अपने रिश्तेदार के घर रामगढ़ आई थी। बच्ची गांव की ही अन्य लड़कियों के साथ खेतों में बने तालाब में नहाने के लिए गई थी कि तभी उस गांव का रहने वाला मिथुन हांसड़ा नाम का एक व्यक्ति पहुंच गया।


मिथुन शराब के नशे में था और उसने वहां मौजूद सभी लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरु कर दिया। मिथुन की यह हरकरत देख बाकी लड़कियां तो वहां से भागने में कामयाब हो गईं लेकिन आरोपी ने 8 साल की बच्ची को पकड़ लिया। वह बच्ची को गांव के बाहर एक नदी के किनारे ले गया जहां पर उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी गांव में आकर शादी में शामिल हो गया।

दो दिन से लापता थी काफी खोजबीन के बाद रिश्तेदारों को यह पता चला की बच्ची को कोई उठा ले गया है। रात करीब 2 बजे उसकी निशानदेही पर नदी किनारे बच्ची का शव मिला। जिसके बाद गांव वालों का सब्र का घड़ा फुट गया। जब लोगों को उसकी इस घिनौनी करतूत के बारे में मालूम हुआ, तो ग्रामीणों ने मिथुन को पकड़ कर उसके हाथ बांध दिये। इसके बाद गुस्से से आग-बबूला आदिवासी महिलाअों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। इसका वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
SEE VIDEO:


SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News