नई दिल्ली : समुद्री दुनिया का सबसे भयंकर प्राणी शार्क को माना जाता है. शार्क को 'किलिंग मशीन' तक कहा जाता है. हॉलीवुड की आपने कई फिल्में देखी होंगी, जिनमें शार्क बेरहमी से लोगों को अपना शिकार बनाती है.
![]() |
| Largest Shark Viral VIDEO : कैमरे में कैद हुई दुनिया की सबसे बड़ी 'किलिंग मशीन', आपने देखी क्या? |
शार्क का नाम सुनकर पानी में उतरने से भी कतराने लगते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर शार्क का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि ये शार्क दुनिया की सबसे बड़ी शार्क है.
फेसबुक पर वीडियो अपलोड करने वाले शख्स ने दावा किया है कि इस शार्क की उम्र करीब 50 साल है और लंबाई 20 फीट से भी ज्यादा है. वीडियो डिस्कवरी चैनल के लिए काम करने वाले मोरिसियो होयोस ने अपलोड किया है, जिसे मेक्सिको के किसी आईस्लैंड में फिल्माया गया है.
दूसरी तरफ सामने आए शार्क के वीडियो में तीन शख्स समुद्र के अंदर किसी जालीनुमा बक्से के अंदर बंद हैं, जबकि एक शख्स जाल के ऊपर खड़ा शार्क का वीडियो बना रहा है. 57 सेकेंड के इस वीडियो में शार्क के विशाल आकार को साफतौर देखा जा सकता है.
वीडियो में शार्क के आसपास कुछ छोटी मछलियां भी नजर आ रही है. छोटी मछलियां को शार्क के डर से यहां-वहां भागते हुए भी साफ देखा जा सकता है. वहीं कई फेसबुक यूजर ने इसपर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.
(ज़ी न्यूज़ डेस्क)
