पिछले कुछ दिन से चीन की एक सड़क चर्चा का विषय बनी हुई है. सड़क के चर्चा में होने का कारण भी अलग ही तरह का है. दरअसल, चीन की ये सड़क पांच मंज़िला इमारत पर बनी हुई है.
चीन के इस रोड को देखने पर ज़रा सा भी नहीं लगता कि ये बिल्डिंग पर बनी है. आम सड़क की तरह यहां पेड़ भी लगे हुए हैं और यहां गलियां और दुकानें भी हैं. जिस इमारत पर ये रोड बनी हुई वह चारों ओर से पहाड़ों से घिरी हुई है. यहां से यांग्तज़े नदी भी नज़र आती है.
चीन में बिल्डिंग पर बनी ये रोड मुख्य रोड से जुड़ी हुई है. वीडियो में रोड के किनारे कारें भी खड़ी नज़र आ रही हैं. बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए शहरों को बसाने का ये तरीका बेहद ही दिलचस्प और क्रिएटिव है. इससे पहले जापान में बिल्डिंग के बीच में से गुज़रता हाईवे भी काफी सुर्खियों में रहा था.
VIDEO:
