जहां एक तरफ फेसबुक और ट्विटर पर वैचारिक मतभेद अपने चरम पर दिखाई दे रहे हैं, जहां हर मुद्दे को लेकर मानो दो गुट बंटे हुए हैं. वहां भी कुछ ऐसी बातें, कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं जहां नापसंदगी की कोई गुंजाइश ही नहीं बचती. हम ऐसा ही एक प्यारा वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखकर आपका बिगड़ा मूड सुधर सकता है और आपका मिजाज अच्छा हो सकता है.
एक छोटा सा हाथी जो गिनी फाउल नाम की चिड़िया के एक समूह के पीछे भाग रहा है, शायद इस फिराक में कि उनमें से एक उसके हाथ, यानि उसकी सूंड की पकड़ में आ जाएगी. लेकिन अफसोस कि चिड़िया के पीछे गोल गोल भागते हुए यह नन्हा हाथी (शायद हलका सा चक्कर खाकर) गिर पड़ता है और फिर किसी भी दूसरे बच्चे की तरह पास खड़ी अपनी मम्मी के आंचल में जाकर छुप जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीडियो को दक्षिणी स्वीडन के बोरस ज़ू में फिल्माया गया है.

दो दिन पहले यूट्यूब पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अभी तक 1 लाख 45 हजार बार देखा जा चुका है. वीडियो में नन्हे हाथी के गिरने के बाद उसका अपनी मां के पास जाना सबसे ज्यादा पसंद किया गया. दिलचस्प बात यह है कि छोटे हाथी के गिरते ही उसकी मां जो अभी तक किसी दूसरे काम में व्यस्त थी, वह भी तपाक से उसकी तरफ बढ़ गई. यह वीडियो देखकर आपका दिल न पिघल जाए तो कहिएगा..
VIDEO: