Sunday, June 25, 2017

Thailand ki mithayi dekh ke VIDEO: क्या आप खाना चाहेंगे थाईलैंड की ये मिठाई?



अगर ये तस्वीर देखकर आपको घिन रही है तो रुकिए ये वो नहीं जो आप समझ रहे हैं. ये नारियल का दूध, जिलेटिन और खाने का रंग इस्तेमाल कर बनाई गई एक मिठाई है. थाईलैंड में आजकल ये मिठाई इसके अजीबो-गरीब रंग रूप के कारण काफी चर्चा में है.


ये मिठाई थाईलैंड के बैंकॉक में ही रहने वाली एक महिला बनाती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑफिस जाने वाली ये महिला वीकेंड में डेसर्ट बनाने का काम करती हैं. एक बार उनसे किसी कस्टमर ने कुछ अलग आकार की मिठाई बनाने की अपील की. जिस पर उन्होंने कुत्ते का मल के आकार की ये मिठाई बनाकर दी. कस्टमर को उनका ये प्रयोग काफी पसंद आया.


दरअसल थाईलैंड में फूल-पत्ती के आकार और रंग-रूप वाली डिशेज़ का चलन काफी ज़्यादा है. ऐसे में कुत्ते के मल जैसी खाने की डिश का आकार थाईलैंड के लोगों के लिए काफी फनी है. ये मिठाई आजकल काफी प्रचलित हो रही है. 1 डॉलर की कीमत वाली इस मिठाई के 1 महीने में लगभग 1000 पीस बिक जाते हैं.


VIDEO:



SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News