नई दिल्ली: कहा जाता है कि मां बेटे का प्यार भरा रिश्ता ऐसा है जिसकी दुनिया में कोई मिसाल नहीं है लेकिन ये कलयुग है और ऐसी कलयुगी माएं भी हैं जो मासूमों पर जुल्म करने में पीछे नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली से जो वीडियो सामने आया है वो यह साबित करता है कि मां सच में इतनी निर्दयी हो सकती है।यूपी के बरेली से एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक मां अपने ही छोटे बच्चे को बेरहमी से पीटती हुई दिखायी दे रही है। पहले तो लगा कि ये औरत बच्चे को संभालने वाली हो यो घर में काम करने वाली कोई बाई हो। बाद में जो सच्चाई सामने आई वो हैरान करने वाली है।
इस बात की खुलासा खुद महिला के पति दीपक ने किया है। बच्चे के पिता का कहना है कि उसे शक था कि उसकी गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी पूनम उसके बच्चे को पीटती है। सच्चाई जानने के लिए उसने अपने बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया। इस कैमरे में ये महिला बच्चे को बेरहमी से पीटती हुई बेनकाब हुई।
दीपक ने बताया कि बच्चे का नाम वेदांत है। उसकी मां उसे सिर्फ इसलिए पीटती है, क्योंकि पति-पत्नी के संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। महिला सारा गुस्सा नन्हे से वेदांत पर उतारती थी।पुलिस तक पिटाई का वीडियो पहुंच गया है लेकिन अभी तो जांच ये रही है कि सीसीटीवी वीडियो में दिखने वाली महिला पूनम ही है या कोई और।
गौरतलब है कि दीपक चतुर्वेदी की पूनम से दूसरी शादी हुई है। कहा जा रहा है कि पहली पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।पुलिस तक पिटाई का वीडियो पहुंच गया है और वह जांच कर रही है। इस संबंध में महिला बच्चे को पीटने से इनकार कर रही है। उसने उल्टे अपने पति पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं।
VIDEO:
