Wednesday, June 28, 2017

Pakistani Terrorist सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने पर बौखलाया पाकिस्तान, बोला-'करते रहेंगे समर्थन'

इस्लामाबादः अमेरिका द्वारा हिज्बुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन को "वैश्विक आतंकवादी" घोषित किये जाने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने उसके इस फैसले की आलोचना करते हुये मंगलवार को कहा कि अमेरिका के कश्मीरियों के 'आत्म निर्णय' के अधिकार का समर्थन कर रहे शख्स को आतंकवादी घोषित करना "पूर्णत: गैरन्यायोचित" है.


पाक विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद में एक बयान में कहा, "पाकिस्तान कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के अनुरूप जम्मू कश्मीर विवाद के हल के लिये वहां के लोगों के न्यायपूर्ण संघर्ष के लिये उन्हें राजनीतिक, कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देता रहेगा." मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने अपने बयान में सलाहुद्दीन का नाम लिये बिना कहा, "कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकार का समर्थन कर रहे लोगों को आतंकवादी घोषित किया जाना पूरी तरह गैर न्यायोचित है."
प्रवक्ता ने दावा किया, "कश्मीरियों का 70 साल पुराना संघर्ष वैध रहेगा. " उन्होंने कहा, "स्वतंत्र मानवाधिकार संस्थाओं द्वारा कश्मीरी लोगों के मानवाधिकार के पूर्ण और व्यवस्थित उल्लंघन के बारे में दर्ज और जारी की गयी खबरें सच हैं. " उन्होंने कहा कि कश्मीरी अब भी अडिग और दृढ़ हैं.
प्रवक्ता ने कहा, "पाकिस्तान ने लंबे समय से आतंकवाद से उसके सभी रूपों में लड़ने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है और इसे दिखाया भी है. इसे खत्म करने के लिये पाकिस्तान की जनता और उसने जान और माल का काफी नुकसान उठाया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इसे मानता है. "

SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News