Wednesday, June 28, 2017

AJAB GAZAB: सुहागरात की सेज पर पत्नी के घूंघट उठाते ही पति के उड़ गए होश, सामने आई चौंका देने वाली सच्चाई

कन्नौज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहां सुहागरात की सेज पर लड़के को पता चला की उसकी पत्नी किन्नर है जबकि लड़की को यह बात पहले से ही पता थी। इसके बाद दोनों परिवारों की बीच स्थिति बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि 13 मई को कानपुर देहात से बारात आई थी सभी रीति रिवाज के अनुसार खुशी खुशी लड़का लड़की विवाह के बंधन में बंधे। दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो विवाह के ठीक अगले दिन जब दुल्हा सुहागरात के दिन उसके पास गया तो वह चौंक गया।


दरअसल दूल्हे का कहना है कि दुल्हन औरत नहीं बल्कि एक किन्नर है। जिसके बाद वह घबरा गया और उसने अपने घर में ये बात बता दी। बात युवती के परिजनों तक पहुंची। उसके पिता अपने रिश्तेदारों के साथ बातचीत के लिए युवक के घर आए। बातचीत में तय हुआ कि युवक की दूसरी शादी उसकी ही पत्नी की छोटी बहन से करवाई जाएगी। जिसके लिए उनलोगों को एक महीने का समय मांगा गया। लेकिन जब लड़की वालों ने एक महीने बाद भी जब शादी नहीं की तो दोनों पक्षों में जमकर बहस हो गई इसके बाद युवक के परिजनों ने ठठिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

वहीं दूसरी तरफ पत्नी को किन्नर कहकर घर से निकाल देने पर पत्नी ने दूल्हे के परिवार वालों पर दहेज के लिए और उसे घर से निकाले जाने का आरोप लगाकर एसपी कार्यालय में प्रर्थनापत्र दे दे दिया। लड़की ने पिता की गरीबी का हवाला दिया तो उसे पीट कर घर से निकाल दिया और अब किन्नर बता रहे हैं।

अब पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जब पुलिस ने जांच शुरू कि तो एक के बाद एक खुलासे होने लगे जिससे गांव वाले भी परेशान हो गए हैं।


SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News