Wednesday, June 28, 2017
कुतुबशाही सुल्तानों द्वारा बसाया गया शहर हैदराबाद, जिसकी पहचान उसका शाही अंदाज रहा है, लेकिन बीते समय में हैदराबाद से राजनीति ने कुछ ऐसे दांव दिखायें हैं जिससे हैदराबाद चर्चा का केंद्र बन चुका हैl आजकल हैदराबाद से राजनीति की बात करें तो ओवैसी बंधुओं की धर्म से प्रेरित राजनीति नजर आने लगती हैl वैसे ओवैसी बंधुओं ने अपने आपको मुस्लिमों का मसीहा बनाने की पुरजोर कोशिश की है और हद तो तब हो जाति है जब कट्टरवादिता को बढ़ावा देते हैंl
कट्टरवादिता को बढ़ावा देने के चक्कर में अकबरुद्दीन ओवैसी अपनी सारी सीमाएं लांघते हुए कह जाते हैं कि “15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो और फिर देखो हिन्दुओं का क्या हाल होता है!” अकबरुद्दीन यही नही रुकते, वो पुलिस पर पुलिस घटिया राजनीति के नये जनक ओवैसी ये भूल जाते हैं कि जिस पुलिस के लिए अपशब्दों का प्रयोग वो कर रहे हैं वही पुलिस उनके जान की रक्षा भी करती हैंl
वैसे बात हैदराबाद की है तो ओवैसी बंधुओं को छोड़कर भी कुछ ऐसे उदाहरण आज भी देखने को मिल जाते हैं जो हिंदुस्तान की संस्कृति को जिन्दा रखने का सबूत देते हैंl दरअसल हैदराबाद से ईद के दिन का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देखकर हर हिन्दुस्तानी को अपनी संस्कृति और अपने देश पर नाज होगाl
आपको बता दें कि ये वीडियो नमाज के वक्त का है और नमाज के समय पुलिसवालों ने कुछ ऐसा किया जो धर्म की राजनीति करने वाले ओवैसी जैसे लोगों के गाल पर जोरदार तमाचा हैl इस वीडियो को आप देखिये और फैसला कीजिये कि आखिर जिस श्रद्धा के साथ पुलिस हमारी रक्षा करती है उसको देखते हुए क्या ओवैसी जैसी लोगों की देश में जरूरत हैl अगर नही उनकी जरूरत नही है तो कुछ लोग क्यों उन्हें अपना मसीहा मानने लगते हैं
आपको बता दें कि इस वीडियो में कुछ मुसलमान भाई खड़े होकर नमाज पढ़ रहे होते हैं, लेकिन जिस चटाई पर वो बैठे थे तेज हवा चलने के कारण वो उड़ने लगेl बस फिर क्या था सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों ने अपना धर्म पालन करते हुए उस चटाई को ठीक करते हुए उन लोगों के प्रति पूरी श्रद्धा दिखाई और चटाई को हवा से बचाते हुए उसे ठीक कर उनके बैठने लायक बनायाl
देखिये ये वीडियो:-
Author: Unknown
We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.
RELATED STORIES
- Blog Comments
- Facebook Comments

