अपने विदेश दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी अमेरिका पहुंचे थे जहाँ दुनिया के दो शक्तिशाली नेताओं को दुनिया ने पहली बार एक साथ देखा| जहाँ दोनों की इस मुलाकात से कई तरह के अनुमान लगाये जा रहे हैं ये मुलाकात काफी ऐतिहासिक साबित हो सकती है| इस ऐतिहासिक दौरे पर नरेन्द्र मोदी के स्वागत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस के दरवाजे पर मिनटों इंतजार करते दिखे|
पीएम मोदी के व्हाइट हाउस में पहुँचते ही डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी दोनों ने मोदी की जमकर मेहमाननवाजी की, लेकिन इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहा| दरअसल, जब नरेंद्र मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे तो डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया उनके स्वागत में दरवाज़े पर ही खड़े थे| जब पीएम मोदी की गाड़ी व्हाइट हाउस पर रुकी तो गार्ड आए और दाईं ओर से मोदी के लिए दरवाजा खोला और फिर…
पीएम मोदी को सैल्यूट किया पर एक गार्ड ने गाड़ी के बाईं ओर गया और दरवाजा खोला, जबकि मोदी तो कार में अकेले ही आए थे| ऐसे में अब इस वाकये को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि शायद इस गार्ड पीएम मोदी की पत्नी के लिए दरवाजा खोला था| दरअसल हम आपको बता दें कि पीएम मोदी सिंगल हैं लेकिन शायद इस बारे में व्हाइट हाउस के गार्ड को जानकारी नहीं थी और जिसके चलते गार्ड ने पीएम मोदी के कार की दूसरी तरफ का दरवाजा खोलकर खड़ा हो गया और अब इसी बात को लेकर सोशल मीडिया में ये कहा जा रहा है कि गार्ड ने पीएम मोदी की पत्नी के बाहर आने का इंतजार कर रहा था और उन्हीं के लिए दरवाजा खोला था।
हालाँकि इस वाकये में ये बात भी संभव है कि अमेरिका में इस तरह का प्रोटोकॉल हो और शायद उसी के तहत ऐसा किया गया हो क्योंकि हम आपको बता दें कि जब पीएम मोदी व्हाइट हाउस से वापस जा रहे थे उस वक्त भी कार में दोनों तरफ का दरवाजा खोला गया और गार्ड ने सैल्यूट भी किया था।
देखिये ये वीडियो:-
1 Modi's car arrives— Gabbbar (@GabbbarSingh) June 26, 2017
2. Guard salutes
3. Goes to open the door for Mrs Modi
4. NO Mrs Modi 😢😢😢 pic.twitter.com/fOCugaAdS7

