Wednesday, June 28, 2017

Youth Over Kashmiries डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या के बाद आया कश्मीरी लड़के का एक वीडियो, लोगों ने कहा आतंकी…

21 जून को श्रीनगर के जामिया मस्जिद के बाहर उग्र भीड़ का शिकार हुए जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की दर्दनाक मौत में एक बार फिर एक नया मोड़ आया है| जहाँ पूरे देश में इस डीएसपी अयूब पंडित की मौत को लेकर गुस्सा हैं तो वहीँ लगभग हर रोज़ हो रहे किसी ना किसी खुलासे से इन ज़ख्मो पर नमक छिड़कने का काम कर रहीं है| ऐसे में इसी  कड़ी में जुड़ते हुए अब एक कश्मीरी लड़के लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें सुनकर आपको भी यकीन नहीं होग|


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में ये कश्मीरी युवक ने  ऐसी बातें बोली है जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में युवक की बात सुनकर लोगों को इस शख्स की चिंता करते हुए लिख रहे हैं कि इस शख्स को सुरक्षा देनी चाहिए वर्ना आतंकी इसकी जान जरूर ले लेंगे। दरअसल जो वीडियो वायरल हो रहा है उस वीडियो में ये शख्स कश्मीर के मुसलमानों से अपील कर रहा है कि जिन लोगों ने डीएसपी की हत्या की वैसे लोगों से हमें सावधान रहना चाहिए।

3 मिनट 33 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में एक नौजवान युवक कई लोगों की भीड़ को इकट्ठा कर उन्हें समझा रहा है कि जिस प्रकार से हिंदुस्तान में हम कश्मीरियों पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हैं उसी तरह हमें डीएसपी मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या की भी निंदा करनी चाहिए।


यही नही इस शख्स ने आगे कहा कि हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं और यहां हमें भी वो सारे अधिकार मिले हैं जो एक आम हिंदुस्तानी को मिलते हैं।

डीएसपी अयूब पंडित की हत्या की निंदा करते हुए इस शख्स ने आपने वीडियो में आगे कहा है कि इस रमजान के पावन मौके पर जब हमें नेकी करनी चाहिए वहां कुछ लोगों ने मोहम्मद अयूब पंडित की हत्या कर दी। इसने ये भी कहा कि हमारा मजहब इस तरह की इजाजत नहीं देता है। ये सरासर इस्लाम के खिलाफ है।

देखिये वीडियो:



SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News