Sunday, June 25, 2017

People doing Yoga with Beer VIDEO: अंतरराष्ट्रीय योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है. सोशल मीडिया में भी InternationalYogaDay ट्रेंड कर रहा है और लोग योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं.

पिछले कुछ सालों में नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों का नतीजा रहा है कि योग को एक अंतरराष्ट्रीय पहचान मिला है. जैसे-जैसे योग दुनिया के अन्य हिस्सों में पहुंच रहा है, हमें योग करने के नए और अनोखे तरीके भी देखने को मिल रहे हैं. ऐसा ही एक अनोखा और अजीबोगरीब योग है बीयर योग.

आम तौर पर योग के लिए एक मैट और आसनों की थोड़ी जानकारी जरुरी होती है, पर बीयर योग में मैट के साथ-साथ बीयर की बोतल का साथ होना भी ज़रूरी होता है. बीयर योग के दौरान लोग योग के साथ-साथ बीयर पीते हैं और दोनों का आनंद लेते हैं.

यह अजीबोगरीब योग लंदन की एक कम्यूनिटी 'फंजिंग यूके' एक पब में आयोजित करती है. यहां लोग ठंडी बीयर की बोतल के साथ योग करते हैं. इस अजीबोगरीब योग के आयोजकों का कहना है कि बीयर योग दो बहुत ही गुणकारी चीज़ों का मिलन है: योग और बीयर. बीयर योग से लोग ना सिर्फ शारीरिक संतुष्टि प्राप्त करते हैं बल्कि इससे मानसिक तनाव से भी रहत मिलती है.

हालांकि, बीयर योग की कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं पर ये अजीबोगरीब योग अब भी कौतुहल का विषय बना हुआ है. बीयर योग का एक वीडियो वेबसाइट बिज़नेस इनसाइडर द्वारा बनाया गया है और इस वीडियो में दर्शक बीयर योग को और करीब से समझ सकते हैं.

देखें वीडियो:


SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News