अपना बेशकीमती समय बचाने के लिए ट्रेन या मेट्रो में लोग अपने कई काम निपटाने की कोशिश में रहते हैं. मेकअप, दफ्तर के कामकाज, पढ़ाई-लिखाई से लेकर ऐसे कई काम हैं जो कि लोग अपने सफर में पूरा करना चाहते हैं.
लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो मेट्रो में अजीबो-गरीब काम करते दिख जाते हैं और वहीं मौजूद लोग उनका वीडियो शूट कर लेते हैं जो बाद में वायरल हो जाता है. मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में एक महिला मेट्रो में सफर के दौरान शेव कर रही है. ये वीडियो जब शुरु होता है तब महिला अपने हाथ में रेज़र पकड़े होती है. बाद में वह अपने मूंछों को शेव करने लगती है. इसके बाद वह अपने गाल के आस-पास के हिस्से भी शेव करती है.
कमाल की बात ये है कि महिला ऐसा करने में बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं करती है. वीडियो कहां का है और ये महिला कौन है फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
देखें वीडियो:
