पीएम मोदी आजकल फिर से एक्शन मोड में हैं जैसा कि हमसभी जानते हैं कि पीएम आजकल विदेश यात्रा पर है लेकिन आपमें से कम ही लोग ये जानते होंगे कि इस बार पीएम मोदी ने मात्र 95 घंटों में तीन देशों यात्रा की और इतने समय में उन्होंने दो रात विमान में ही गुजारा। वहीं दूसरी ओर यात्रा से लौटते ही पीएम मोदी सरकारी कामकाज को में लग गए। बता दें कि पीएम मोदी का अगले हफ्ते इजराइल जाने का कार्यक्रम पहले से तय है। उससे पहले गुरुवार को वह गुजरात के दौरे पर रहेंगे। मोदी ने अब तक कुल 48 देशों का दौरा किया है। ऐसा कभी नहीं हुआ जब वह पांच दिनों से ज्यादा समय तक देश से बाहर रहे हैं।
कुछ एक साल पहले ही पीएम मोदी ने विदेश यात्रा कि थी जिसमें वो पांच दिनों में अफगानिस्तान से लेकर स्विटजरलैंड और अमेरिका तक की यात्रा तय कर लिए थे। दरअसल पीएम मोदी ने यह पहले से ही तय कर लिया है कि वह किसी देश में रात तभी बिताएंगे जब दूसरे दिन सुबह वहां कोई कार्यक्रम तय हो। बुधवार की सुबह प्रधानमंत्री मोदी पुर्तगाल, अमेरिका और नीदरलैंड की यात्रा मात्र 95 घंटे में पूरी कर लौट आए।
तीन देशों की यात्रा करके आने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर जाएंगे। पीएम यहां अहमदाबाद, राजकोट, मोडासा और गांधीनगर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। अहमदाबाद में वह साबरमती आश्रम से दौरे की शुरुआत करेंगे। इसके बाद राजकोट में एक बड़े रोड शो में शामिल होंगे। इतना ही नहीं इसके अलावा पीएम मोडासा में वॉटर सप्लाई स्कीम से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गांधीनगर में इंडियन टेक्सटाइल्स के सेमिनार का उद्घाटन भी करेंगे। इन कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली वापस आएंगे जहां जीएसटी को लेकर संसद भवन में होने वाले विशेष आयोजन में शिरकत करेंगे।
देखें पीएम
मोदी की विदेश यात्रा पर ये खास रिपोर्ट :
