गौरतलब है, कि बीजेपी सरकार आये दिन नयी नयी योजनाएं बनाती रहती है. ऐसी ही एक योजना के तहत ये तय हुआ है, कि यदि आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट यानि आरसी न हो और ऐसी स्थिति में अगर आपको पुलिस पकड़ ले तो भी आपका चालान नहीं काटा जाएगा. इसका मतलब ये है, कि अब आप जल्द ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के बिना भी ड्राइविंग कर सकते है. बता दे कि ये योजना डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के द्वारा ही संभव हो पायी है.
जी हां दरअसल डिजिटल लॉकर के माध्यम से सरकार ने एक योजना बनाई है. जिसके चलते आप अपनी ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी और आरसी की कॉपी को सुरक्षित रख पाएंगे. इसके इलावा इस प्रोग्राम के तहत आप केवल अपने जरुरी डॉक्यूमेंट की डिजिटल प्रतिलिपि भी अपने पास रख सकते है. ऐसे में यदि रास्ते में पुलिस आपसे आपके डॉक्यूमेंट की मांग करती भी है, तो आप उन्हें डिजिटल की कॉपी दिखा सकते है. वो इसलिए क्यूकि ये बिलकुल मान्य है.
बता दे कि दिल्ली और तेलंगाना में इस योजना का आरम्भ हो चुका है. यहाँ तक कि इसे इस्तेमाल करने वालो का आंकड़ा 43 लाख के करीब पहुँच चुका है. अगर आंकड़ों की माने तो एक आंकड़े के अनुसार 43 लाख लोगो ने डिजिटल अकाउंट बनाए. जिनमे 63 लाख के करीब जरुरी कागजात अपलोड किए जा चुके है. केवल इतना ही नहीं इसके इलावा डिजिटल लॉकर में इंशोरियंस कंपनी और एमएलओ ऑफिस समेत इससे संबंध रखने वाले गवर्मेंट डिपार्टमेंट का एक्सेस भी होगा.

