Friday, June 23, 2017

VIDEO : क्या आपने देखा विराट-अनुष्का का भोजपुरी गाने पर ये मजेदार डांस?

नई दिल्ली : पहले चैंपियंस ट्रॉफी, फिर कोच अनिल कुंबले के साथ विवाद की वजह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. अब विराट और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, ये वीडियो पुराना है, लेकिन इस बार ये एक नए अंदाज में सामने आया हैइस वीडियो में कोहली और अनुष्का एक भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते नजर रहे हैं. दरअसल, ये वीडियो पिछले साल क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी के एक फंक्शन का है, जिसमें विराट-अनुष्का एक पंजाबी गाने पर जमकर नाचे थे.
अब इस वीडियो को एक नए स्पूफ के साथ दोबारा फेसबुक पर अपलोड किया गया है. इस वीडियो में पंजाबी गाने की जगह एडिट कर के एक भोजपुरी गाना डाल दिया गया है. देख कर लगता है जैसे ये दोनों सही में भोजपुरी गाने पर ही नाच रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खासा पसंद किया जा रहा है. हालांकि यूजर्स भी देखते ही समझ जा रहे हैं कि ये एडिटेड वीडियो है. ये है डांस का असली वीडयो-


उम्मीद की जा रही है कि वेस्ट इंडीज की इस टीम के खिलाफ सीरीज़ का नतीजा भारत के पक्ष में 5-0 रह सकता है, क्योंकि जहां तक तजुर्बे का सवाल है, वेस्ट इंडीज़ टीम के सभी 13 खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर अब तक 213 मैच खेले हैं, और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी कप्तान जेसन होल्डर हैं, जिन्होंने अब तक 58 मैच खेले हैं.

SHARE THIS

Author:

We are an entertainment website, that provide viewers stress free content including videos, news related to entertainment industry and more. Follow us and stay updated and stay fresh.

YouTube Channel: Desh Duniya News