रोहताश | बिहार के रोहताश जिले में दो दलित भाईयों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इन दोनों को बुधवार रात चोरी के शक में पीटा गया था। इस मामले में करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
बुधवार करीबन 12.30 बजे हुई जब राहू मुसहर और उसका भाई बब्बन मुसहर कोचस पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले गांव परसिया में एक किसान शौकत अली के घर में कथित तौर पर घुसते पकड़े गए। शौकत अली के शोर मचाने पर गांव के दूसरे लोग भी इक्ट्ठा हो गए और दोनों की जमकर पिटाई की। आरोप है कि गांव वालों ने दोनों भाईयों को हाथों और डंडों से पीटा। पुलिस रात को एक बजे गांव पहुंची और दोनों घायल भाईयों को कोचस के हेल्थकेयर सेंटर ले गई। यहां बुधवार देर रात बब्बन ने दम तोड़ दिया। राहू की मौत रोहतास स्थित सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई।
राहू की उम्र 33 साल और बब्बन की उम्र 31 साल थी, जो परसिया गांव से 20 किमी दूर पगरी गांव के रहने वाले थे। कोचस पुलिस स्टेशन के इंचार्ज सतीश कुमार ने कहा, “यह साफ नहीं हो सका कि ये दोनों भाई परसिया में किस काम से आए थे। हमने गांव के दो दर्जन से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया है। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। दोनों ही पीड़ितों के खिलाफ पहले का कोई आपराधिक मामला नहीं है।” थाना इंचार्ज ने बताया कि मृतकों के परिवार से अभी तक कोई भी नहीं आया है और बताया जा रहा है कि घटना के बाद वो गांव छोड़कर भाग गए हैं।
